शनिवार, 21 नवंबर 2020

प्रेरक कहानी : भगवान का अस्तित्व (Existence of God Hindi Story)

प्रेरक कहानी : भगवान का अस्तित्व (Existence of God Hindi Story)

एक गांव में एक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति रहता था। वह इतना बुद्धिमान था कि आस-पास के गांव में भी उसकी ख्यति फैली हुई थी। गांव के प्रत्येक लोगों की समस्याओं का समाधान उसके पास रहता था। वह हमेशा लोगों की मदद करने के लिए तत्पर रहता था। एक दिन यह आदमी अपना बाल कटवाने के लिए एक नाई की दुकान पर गया। बात-बात पर ही नाई और इस बुद्धिमान व्यक्ति के बीच देश दुनिया की बातें होने लगी।

Existence of God Hindi Stories

धीरे-धीरे उन दोनों के बीच राजनीति, खेल जगत, फिल्मी दुनिया इत्यादि टॉपिक पर बहस होने लगी। दोनों अपने अपने तर्कों के अनुसार अपनी बात को मजबूती के साथ रख रहे थे। तभी दोनों के बीच भगवान के अस्तित्व को लेकर बहस छिड़ गई। नाई ने कहा देखिए भैया मैं आपकी तरह भगवान में विश्वास नहीं रखता हूँ।

यह सुनकर उस बुद्धिमान आदमी ने पूछा परंतु तुम्हें भगवान में विश्वास क्यों नहीं है? नाई ने कहा कि इसका जवाब बहुत सरल है। आप बगल की झोपड़ी में चले जाइए आपको खुद समझ में आ जाएगा कि सच में भगवान हैं या नहीं। उसने पुनः कहा अब आप स्वयं ही सोचिए, यदि भगवान होते तो इतने सारे लोग बीमार होते, क्या इतने सारे बच्चे अनाथ होते


यदि सच में भगवान का अस्तित्व होता तो इतने सारे लोगों के जीवन में दुख तकलीफ नहीं आती। बल्कि उनका जीवन बहुत ही खुशहाल होता। नाई लगातार अपनी बातों को बड़ी मजबूती के साथ रख रहा था। उसकी बात सुनकर बुद्धिमान आदमी चुप रहा क्योंकि वह नहीं चाहता था कि बहस विवाद में बदल जाए। नाई ने अपना काम समाप्त किया और दुकान से बाहर निकल गया। वह आदमी वही खड़ा था।

कुछ देर इंतजार करने के बाद उसकी नजर एक लंबी दाढ़ी मूछ वाले एक व्यक्ति की तरफ गई। वह रास्ते से जा रहा था। उसे देख कर लगता था कि मानो महीनों से उसने अपनी दाढ़ी मूछें नहीं बनाया था। उसे देख वह आदमी तुरंत नाई की दुकान में गया और कहने लगा कि इस दुनिया में कोई नाई नहीं होते हैं? यह सुनकर नाई ने जवाब दिया कि भला यह कैसे हो सकता है?

मैं खुद आपके सामने खड़ा हूँ। मैंने तो कुछ देर पहले ही आपका बाल बनाया है। बुद्धिमान आदमी ने कहा कि नहीं-नहीं वह मैं नहीं जानता। यदि नाई होते तो इस व्यक्ति की इतनी लंबी दाढ़ी मूछ नहीं होती। तुम खुद देख सकते हो कि इस व्यक्ति की कितनी बड़ी-बड़ी दाढ़ी-मूछ हो गई है। नाई ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।

अरे नहीं भाई साहब नाई तो होते हैं। लेकिन बहुत सारे लोग नाई के पास नहीं जाते हैं, जिस कारण उनकी दाढ़ी-मूछ बहुत लंबी होती है। उस बुद्धिमान व्यक्ति ने मुस्कुराते हुए कहा बिल्कुल सही यही तो बात है। भगवान का अस्तित्व और भगवान होते हैं।

परंतु वे उस व्यक्ति के पास कभी नहीं जाते जो ना तो उनके पास जाता है और ना ही उन्हें खोजने का प्रयास ही करता है। इसी कारण दुनिया में इतने सारे दुख और तकलीफ है। यह सुनकर नाई को अपनी गलती का एहसास हो गया और उसने निश्चय किया कि अब कभी भी भगवान के अस्तित्व पर सवाल नहीं उठाएगा।
इस कहानी से सीख-: इस कहानी से हमें यही सीख मिलती है कि बिना अच्छी तरह से सोच विचार किए हमें किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए।


कैसी लगी ये "प्रेरक कहानी : भगवान का अस्तित्व (Existence of God Hindi Story)" की कहानी नीचे Comment करके जरुर बताएं. यदि आप किसी विशेष टॉपिक पर कहानी पढ़ना चाहते हैं तो नीचे उस टॉपिक नाम हमें Comment करके जरुर बताएं. ताकि हम उस टॉपिक पर आपके लिए पोस्ट लिख सकें.

---------✱---------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

For read Majedar Hindi Kahaniya Please Subscribe my Website.