हाथी और इंसान की प्रेरणादायक कहानी। Elephent Moral Story
हाथी और इंसान की प्रेरणादायक कहानी। Elephent Moral Story-: एक बार की बात है। एक व्यक्ति रास्ते से गुजर रहा था। कुछ दूर आगे चलने पर, उसने एक हाथी को देखा, उसने देखा कि हाथी जैसा इतना विशालकाय एवं शक्तिशाली पशु मात्र एक छोटी सी रस्सी से बंधा है। हाथी के आगे के पैर में एक छोटी सी रस्सी बंधी हुई है। फिर भी हाथी अपना बल प्रयोग द्वारा उस रस्सी को तोड़ने का भी प्रयास भी नहीं कर रहा है और शांति से खड़ा है। यह देख उसे बड़ी हैरानी हुई।
उसने पास खरे महावत से पूछा कि भैया यह हाथी तो इतना शक्तिशाली जानवर है। यह जब चाहे तब अपने बंधन को तोड़ कर मुक्त हो सकता है। और कहीं भी जा सकता है। लेकिन फिर भी एक छोटी सी रस्सी से बंधा हुआ है। ऐसा क्यों? पहले तो महावत मुस्कुराया फिर उसने कहा।
यह हाथी जब बच्चे थे। तब इन्हें एक छोटी सी रस्सी से बांधा जाता था। उस समय इन हाथियों के पास इतनी ताकत नहीं थी कि वह इस बंधन को तोड़ सके। कई बार प्रयास करने के बाद भी यह हाथी इन रस्सियों को नहीं तोड़ पाते थे। धीरे-धीरे यह हाथी अपना प्रयास करना बंद कर देते थे। उन्हें विश्वास हो जाता था कि इन रस्सियों को तोड़ना उनके लिए असंभव है।
बड़े होने पर भी उनका यह विश्वास बना रहता है। इसलिए छोटी सी रस्सी से बंधे होने के बाद भी हाथी शांति के बंधे रहते हैं। महावत की बात सुन आदमी को बड़ा आश्चर्य हुआ कि यदि इतना बड़ा ताकतवर जानवर सिर्फ अपना बंधन इसलिए नहीं तोड़ पाता है क्योंकि उसे यकीन हो जाता है कि यह काम उसके लिए असंभव है। प्रयास नहीं करने के कारण हाथी जीवन भर बंधा रहता है। लेकिन फिर भी कोई प्रयास नहीं करता है।
इस कहानी से सीख-: इस कहानी से हमें यही सीख मिलती है कि हाथियों की तरह हम में से भी बहुत सारे लोग पहले से मिली असफलता के कारण निराश हो जाते हैं। और प्रयास करना छोड़ देते हैं। उन्हें लगता है कि यह काम उनके लिए असंभव है।
जबकि ऐसा नहीं होता है, हमेशा याद रखना चाहिए कि असफलता जीवन का एक हिस्सा है। निरंतर प्रयास करने से ही सफलता मिल सकती है। यदि आप भी ऐसे ही किसी बंधन में बंधे हैं तो आज ही उस बंधन को तोड़ दीजिये जो आपके सपने को पाने में बाधक है। क्योंकि आप हाथी नहीं इंसान हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
For read Majedar Hindi Kahaniya Please Subscribe my Website.