सोमवार, 8 जून 2020

ब्रूस ली का जीवन परिचय। Bruce Lee Biography in Hindi

ब्रूस ली का प्रारंभिक जीवन (Biography of Bruce Lee in Hindi)

ब्रूस ली का जन्म 27 नवम्बर, 1940 को, चाइनाटाउन, सेन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, U.S में हुआ था। इनके पिता का नाम ली होई छुएँ (Lee Hoi Chuen) था। इनके पिता होंग कोंग में एक ओपेरा सिंगर (Opera Singer) थे। ब्रूस ली कुल चार भाई-बहन थे। ब्रूस ली ने अपना बचपन होंग कोंग में बिताया। फिर बाद में ब्रूस ली अमेरिका चले गए जहाँ उन्होंने मार्सल आर्ट्स सिखाना शुरू किया।

Bruce Lee All Detail in Hindi

पूरा नाम (Full Name )–:                    ली जुन – फेन                 

उपनाम (Nick Name)–:                   ब्रूस ली

जन्म तारीख़ (Date of Birth)–:           27 नवम्बर, 1940

जन्म स्थल (Birth Place)–:                  चाइनाटाउन, सेन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, U.S.

पिता (Bruce Lee Father Name)–:    ली होई छुएँ (Lee Hoi Chuen)
माता (Bruce Lee Mother Name)–:   ग्रेस हो (Grace Ho)

पत्नी (Bruce Lee Wife Name)–:    लिंडा ली काद्वेल

बहन (Bruce Lee Sister’s Name)–:  फोएबे ली, एग्नेस ली

भाई का नाम (Brother’s Name)–:       रोबर्ट ली और पीटर ली

बच्चे (Children Name)–:                     ब्रैनडन ली और शैनन ली

निधन (Death)–:                               20 जुलाई 1973, कोव्लून टोंग, होंग कोंग 

मृत्यु का कारण (Death Reason)–:      पैन किलर दवाई के रिएक्शन के कारण (विवादित)

घर (Bruce Lee House)–:          41 कंबरलैंड रोड, ब्रूस ली के कॉव्लून टोंग, कॉव्लून,                                                                    हांगकांग इसे प्यार से "क्रेन्स नेस्ट" भी कहा जाता है।

नागरिकता (Nationality)–:                  चायनीस, अमेरिकन, होंग कोंग (अनिश्चित)              

उम्र (Bruce Lee Age)–:                        32 वर्ष             

लम्बाई (Bruce Lee Height)–:               1.72 मीटर (5 फीट, 8 इंच )

वजन (Bruce Lee Weight)–:                 58 Kg    

शौक (Hobbies) –:                                मार्सल आर्ट ,कविता लिखना
   
पेशा(Occupation)–:                              फिल्म अभिनेता, मार्सल आर्ट ट्रेनर

स्कूल (School)–:                                  एडीसन तकनीकी स्कूल                     

कॉलेज (College)–:                             यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाशिंगटन

कुल सम्पत्ति(Net worth)–:                      $10 Million Dollars

Bruce Lee Emotion Quote

ब्रूस ली के परिवार (Bruce Lee Family)

ब्रूस ली के पिता का नाम ली होई छुएँ (Lee Hoi Chuen) तथा माता का नाम ग्रेस हो (Grace Ho) था। ये कुल चार भाई-बहन थे। इनके दो भाई और दो बहन थे। ब्रूस ली के दो भाइयों के नाम हैं- रोबर्ट ली और पीटर ली तथा दोनों बहनें का नाम फोएबे ली, एग्नेस ली है। ब्रूस ली ने लिंडा ली काद्वेल से विवाह किया था। इनके बच्चे का नाम है- ब्रैनडन ली और शैनन ली। ब्रैंडन (Brandon) जिसका जन्म 1965 में हुआ, और शन्नों (Shannon), जिसका जन्म 1969 में हुआ।

ब्रूस ली की शिक्षा (Bruce Lee Education)

दिसंबर 1960 में ब्रूस ली ने अपनी हाई स्कूल की शिक्षा समाप्त की। और फिर एडीसन तकनीकी स्कूल (अब सिएटल केन्द्रीय सामुदायिक कॉलेज, कैपिटल हिल, सिएटल पर स्थित) से अपना डिप्लोमा की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने 1916 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉशिंगटन में दाखिला लिया।

ब्रूस ली की वैवाहिक जीवन (Bruce Lee Marriage Life)

ब्रूस ली के यूनिवर्सिटी ऑफ़ वॉशिंगटन में दाखिला लेने के बाद उन्हें एक नौकरी भी मिली थी जिसमे वे होंग कांग में सीखे हुए मार्शल आर्ट के "विंग चुन" स्टाइल का ट्रेनिंग दिया करते थे। इसी बीच ब्रूस ली की भेंट लिंडा एमरी (Linda Emery) नामक एक लेडी से हुई। इसके कुछ समय बाद ब्रूस ली ने लिंडा एमरी के साथ 1964 में विवाह कर लिया। अपने विवाह के बाद ब्रूस ली ने सीएटल में स्वयं का मार्शल आर्ट स्कूल भी खोला।

Bruce Lee TV Serials

ब्रूस ली का कैरियर (Bruce Lee All Detail in Hindi)
ब्रूस ली टेलीविज़न कार्यक्रम में भी काम किये हैं। उनकी कुछ बहुत ही प्रसिद्द फिल्म व सीरियल का नाम है- The Green Hornet (1966-67) ,Chinese Connection और Fists of Fury है। ब्रूस ली की एक फिल्म "Enter the Dragon" के रिलीज़ होने के कुछ दिनों बाद 20 जुलाई, 1973 को 32 वर्ष कि आयु में उनका निधन हो गया। ब्रूस ली का पहले नाम "ली" था. उनका नाम "ब्रूस (Bruce)" हॉस्पिटल के एक नर्स ने रखा था. ब्रूस ली ने अपने जीवन में 3 महीने की उम्र में पहली फिल्म में 1941 में काम किया जिसका नाम था Golden Gate Girl. वर्ष 1946 के आरम्भ तक ब्रूस ली कुल 20 फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।
ब्रूस ली ने अपनी पत्नी Linda के साथ ओकलैंड व लोस एंजेलेस (Oakland and Los Angeles) में 2 Martial Arts सिखाने वाला स्कूल भी खोले। ब्रूस ली को Martial Arts सिखाना बहुत पसंद था। इनका सबसे पसंदीदा Martial Arts स्टाइल का नाम "जीत कुने दो (Jeet Kune Do)" या मुट्ठी को भेदने के तरीका (The Way of the Intercepting Fist) था।

ब्रूस ली ने 1946 में Hong Kong के Cha-Cha नामक नृत्य कम्पटीशन जीता था। उन्होंने बहुत सारी कवितायेँ भी लिखी थी। ब्रूस ली को बचपन में ब्रिटिश लड़के ताना मारा करते थे क्योंकि वह एक चीनी व्यक्ति थे। फिर इसके बाद उन्होंने कुंगफू मास्टर यिप मैन से कुंफू की शिक्षा ग्रहण की। इसके कुछ समय बाद वे अपने परिवार के पास Seattle, Washington लौट गये जहाँ वे लोगों को नृत्य सिखाया करते थे।

अभिनेता के रूप में ब्रूस ली (Bruce Lee History in Hindi)

एक अभिनेता के रूप में भी ब्रूस ली ने काफी नाम कमाया था। उन्होंने "The Green Hornet" नामक टीवी सीरियल में कुल 26 एपिसोड में अपना रोल किया था। इस टीवी सीरियल में उन्होंने अपने फाइटिंग स्टाइल और एक्रोबेटिक स्टाइल का भी प्रयोग किया था। ब्रूस ली ने Ironside और Longstreet नामक टीवी शो में गेस्ट अप्पीरिअंस भी दिया था। सन 1971 में ब्रूस ली लोस एंजेलेस को छोड़कर कंग चले गए थे।

Inspirational Quotes

ब्रूस ली की कुछ बॉक्स ऑफिस का रिकॉर्ड तोड़ देने वाली फिल्मे हैं– Fists of Fury जो वर्ष 1971 के आखरी समय में रिलीज़ हुई थी। "The Green Hornet" टीवी सीरियल में उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा मार्सल आर्ट "जीत कुने दो" को बखूबी दर्शाया है। वर्ष 1972 में The Chinese Connection फिल्म नें बॉक्स ऑफिस में खूब धमाल मचाया। लेकिन कुछ लोगों के कारण अमेरिका में इसका बोल बाला थोडा ठंडा रहा। ब्रूस ली का सबसे बड़ा Hollywood प्रोजेक्ट "Enter the Dragon" नामक फिल्म थी।

ब्रूस ली की टीवी सीरियल(Bruce Lee TV Serials)
➤ The Green Hornet (1966-1967) ➤ Batman(1966-1968) ➤ Blondie(1968-1969) ➤ Here Come The Brides(1968-1970) ➤ Longstreet(1971-1972) ➤ Ironside(1967-1975) ➤ The Legend of Bruce Lee(2008)

ब्रूस ली की कुछ प्रमुख फिल्में (Bruce Lee Hindi Movie)
➤ Marlowe(1969) ➤ Fist of Fury (1972) ➤ The Big Boss(1971) ➤ Game of Death (1978) ➤ Enter the Dragon (1973) ➤ The Way of Dragon(1972) ➤ The Real Bruce Lee (1979) ➤ Bruce Lee: A Warrior's Journey(2000) ➤ Martial Arts Master: The Life of Bruce Lee(1994)

ब्रूस ली की रहस्यमय मौत (Mysterious Death of Bruce Lee) ब्रूस ली को काफी समय से सिर दर्द की समस्या रहती थी। जब ब्रूस ली को डॉक्टर के पास ले जाया गया। तब डॉक्टर ने बताया कि ब्रूस ली ‘सेरेब्रल इडेमा’ नामक बीमारी से पीड़ित थे। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति के मस्तिष्क में सूजन आ जाता है और जिसके कारण उसे सांस लेने में भी दिक्कत होती है। साथ ही साथ अचानक बेहोश हो जाना जैसी लक्षण भी इस बीमारी में पाई जाती है। अपने इसी बीमारी के कारण ब्रूस ली फिल्मों के सेट पर भी बेहोश हो गए थे। 20 जुलाई 1973 हॉन्ग कॉन्ग में शाम 4 बजे अपनी अगली फिल्म "गेम ऑफ डेथ" को बनाने के बारे में प्रोडूसर रेमंड चो से मुलाकात की। शाम को ब्रूसली के सर में तेज़ दर्द होने लगा। तब ब्रूस ली के एक्ट्रेस दोस्त ‘बेट्टी तिंग पेई‘ ने उन्हें एक सरदर्द की एनालजेसिक दवा दी।

ब्रूस ली मौत का कारण (Bruce Lee Death Reason Hindi) यह दवा एस्प्रिन और मेप्रोबामेट नामस दो दवाओं का कॉम्बिनेशन थी। इसके बाद भी जब रात में डिनर के लिए ब्रूस ली नहीं उठे। तब डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने कोशिश की परन्तु ब्रूस ली को होश में नहीं ला सके। इसके बाद इन्हें "क्वीन एलिज़ाबेथ हॉस्पिटल" ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ब्रूस ली की बीमारी में एस्प्रिन और मेप्रोबामेट दवा ने रिएक्शन किया जिसके कारण उनके दिमाग का साइज लगभग 13% तक बढ़ गया। इस पैन किलर दवाई के रिएक्शन के कारण उनकी मौत हो गई। ब्रूस ली कि रहस्यमय मौत ने लोगों को अचम्भे में डाल दिया क्योंकि इतने बड़े मार्शल आर्ट ट्रेनी और मशहूर सुपरस्टार की अचानक मौत ने उनके चाहने वाले लोगों को चिंता में डाल दिया। 20 जुलाई 1973 को उनकी फिल्म "Enter the Dragon" के लांच से पहले ही 32 वर्ष कि उम्र में उनका निधन हो गया। ब्रूस ली की मौत के बाद उन्हें उनके बेटे ब्रैंडन के बग़ल में लेक व्यू कब्रिस्तान, सिएटल, अमरीका में दफनाया गया था

Bruce Lee Death Reason Hindi
बहुत सारे लोग अभी भी ब्रूस ली की मौत को रहस्य ही मानते हैं। कई लोगों का मानना है कि ब्रूस ली की मौत एक श्राप से हुई है। जबकि एक बड़ा तबका यह भी मानता है कि ब्रूस ली की मौत के पीछे गुप्त चीनी संस्था "ट्रिआड" का हाथ है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ब्रूस ली की मौत अभी भी रहस्यमय बनी हुई ही है।

ब्रूस ली से जुड़ी 20 रोचक तथ्य (Interesting facts about Bruce Lee)–

ब्रूस ली ने एक बेहद मुश्किल मैच में ‘सिफू वॉंग जैकमैन’ को भी हराया। ‘सीफू’ कुंग-फू के उन मास्टर्स को कहा जाता है जो कभी हार नहीं सकते हैं।

➤  उनकी नज़र थोड़ी कमजोर थी।
➤  Bruce Lee ने खुद की ज्यादातर फिल्मों में स्वयं ही अंग्रजी भाषा कहा है।
➤  Bruce Lee के दादाजी 100% जर्मन थे। इसलिए ब्रूस ली आधे तौर पर जर्मन थे। 
➤  वे बहुत ही जबरदस्त किस्म के खतरनाक ड्राईवर थे।
➤  उनके घरवाले प्यार से लिटिल फ़ीनिक्स(Little Phoenix) नाम से पुकारते थे।
➤  वे  Cha-Cha नृत्य के चैंपियन भी रह चुके थे जी कि होंग कोंग में होता था।
➤  Bruce Lee प्रतिदिन 5000 पंच की प्रैक्टिस किया करते थे।
➤  उनकी ऊँगली इतनी मजबूत थी कि वे टिन कैन में भी छेद कर देते थे।
➤  उन्ढाहोंने पढाई के माध्यम से कराटे नहीं सिखा लेकिन वो वह सही तरीके से कराटे जानते थे।
➤  इन्होने अपने जीवन में कई फिल्म स्टार हीरो-हीरोइन को Martial Arts सिखाया था।
➤  ऐसा भी कहा जाता है कि ब्रूस ली को बचपन में मिरगी की समस्या थी।
➤  इन्होने अपने शरीर से पसीने निकलने वाली ग्रंथि को निकलवा दिया था
➤  Bruce Lee स्केच आर्टिस्ट बनाने में भी माहिर थे।
➤  ब्रूस ली को कविता लिखने का भी शौक था। उन्होंने बहुत सी कवितायेँ भी लिखी थी।
➤  Bruce Lee के Martial Arts सिखने के प्रारंभिक गुरु उनके पिता थे।
➤  उनके घर में एक लाइब्रेरी थी जिसमे लगभग 2000 किताबें थीं।
➤  उनके भाई रोबर्ट के अनुसार ब्रूस ली को तैरना नहीं आता था।
➤  ब्रूस ली “The Silent Flute” नामक फिल्म की कहानी भी लिख चुके थे लेकिन ये फिल्म कभी शूट नहीं हो पाई।
➤  The Times Magazine ने इन्हें 20वीं सदी के सबसे प्रभावशाली लोगों की 100 श्रेणी में शामिल किया था।
➤  Bruce Lee ने एक बार कहा था कि "यदि कल मैं मर जाता हूँ तो मुझे इसका अफसोस नहीं होगा क्योंकि मैं अपने जीवन में जो करना चाहता था वो मैं कर चूका हूँ। आप जिन्दगी में इससे अधिक उम्मीद नहीं कर सकते"

ब्रूसली के अनमोल विचार (Bruce Lee Motivational Quotes in Hindi)

➤  जल्दी गुस्सा करना आपको बहुत जल्द मूर्ख साबित कर देता है।
➤  ज्ञान आपको शक्ति देता है परंतु चरित्र आप को सम्मान दिलाता है।
➤  मैं इस दुनिया में अपनी उम्मीद पर खरा उतरने के लिए हूं ना कि किसी और के।
➤  हालात का रोना कभी ना रोयें, मैं तो खुद अपने लिए अवसरों का निर्माण करता हूं।
➤  बहते पानी की तरह हमेशा चलते रहो क्योंकि बहता हुआ पानी कभी नहीं सड़ता।
➤  हमेशा अपनी वास्तविक स्वभाव में ही जिएं ना कि दूसरों की तरह नकल उतारने में।
➤  हमेशा याद रखिए कि कोई भी व्यक्ति तब तक नहीं हारता जब तक कि वह हिम्मत ना हारे।
➤  हमेशा गलतियां क्षमा की  जा सकती हैं, यदि आपके पास उसे स्वीकार करने का साहस हो।
➤  कभी भी मुसीबत को तब तक मुसीबत में ना डालें जब तक मुसीबत आपको मुसीबत में ना डाले।
➤  मैं जानबूझकर कभी भी किसी का अपमान नहीं करूंगा और ना ही आसानी से किसी के द्वारा ही अपमानित होऊंगा।
➤  अपने मन में सदा सकारात्मक विचार रखें क्योंकि नकारात्मक विचार से आपका आत्मविश्वास कम हो जाता है।
➤  कभी भी दिखावा में विश्वास न करें क्योंकि दिखावा करना किसी मूर्ख व्यक्ति का अपना महत्व दिखाने का एक तरीका मात्र है।
➤  मुझे उस इंसान से कभी डर नहीं लगता जिसने 10 हजार किक्स का अभ्यास किया हो, परंतु मुझे उस इंसान से जरुर डर लगता है जिसने एक किक्स का अभ्यास 10 हजार बार किया हो।

Bruce Lee Motivational Quotes In Hindi

कैसी लगी ये "ब्रूस ली का जीवन परिचय। Bruce Lee Biography in Hindi" की कहानी नीचे Comment करके जरुर बताएं. यदि आप किसी विशेष टॉपिक पर Biography पढ़ना चाहते हैं तो नीचे उस टॉपिक नाम हमें Comment करके जरुर बताएं. ताकि हम उस टॉपिक पर आपके लिए एक अच्छी पोस्ट लिख सकें

---------✱---------

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

For read Majedar Hindi Kahaniya Please Subscribe my Website.