नेल्सन मंडेला की जीवनी । Nelson Mandela Biography in Hindi
नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई सन् 1918 को म्वेज़ो, ईस्टर्न केप दक्षिण अफ़्रीका संघ में हुआ था। इनके पिता का नाम गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा और माँ का नाम नोसकेनी था। इनके पिता गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा, म्वेजो कस्बे के जनजातीय सरदार थे।
पूरा नाम (Full Name )–: नेल्सन रोलीह्लला मंडेला (Nelson Rolihlahla Mandela)
उपनाम (Nick Name)–: Black Pimpernel, Madiba
जन्म तारीख़ (Date of Birth)–: 18 जुलाई 1918
जन्म स्थल (Birth Place)–: म्वेज़ो, ईस्टर्न केप दक्षिण अफ़्रीका संघ
पिता (Nelson Mandela Father)–: गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा
माता (Nelson Mandela Mother)–: नोसकेनी
पत्नी (Nelson Mandela Wife)–: एवलीस मेस (पहली पत्नी)
बच्चे (Nelson Mandela children)–: मेडिका थेमबेकल मंडेला, मैकज़िव मंडेला, मैकगाथो लेवानिका मंडेला, मैकज़िव मंडेला, ज़ेनानी मंडेला, ज़िनज़िस्वा मंडेला
निधन (Death)–: 5 दिसम्बर 2013, हॉटन, जोहान्सबर्ग
मृत्यु का कारण (Death Reason)–: फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण
घर (Nelson Mandela House)–: ह्यूटन एस्टेट, जोहानसबर्ग, गौटेंग, दक्षिण अफ़्रीका
नागरिकता (Nationality)–: दक्षिण अफ़्रीकी
राजनीतिक दल(Political Party)–: अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस
उम्र (Nelson Mandela Age)–: 95 वर्ष
लम्बाई (Nelson Mandela Height)–: 6 फीट (1.83 मीटर)
वजन (Nelson Mandela Weight)–: 88 Kg
शौक (Hobbies)–: मुक्केबाजी के प्रशंसक थे
धर्म (Religion)–: ईसाई
पेशा(Occupation)–: वकील, राजनीतिज्ञ
स्कूल (School)–: क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल, मेथोडिस्ट मिशनरी स्कूल
कॉलेज (College)–: यूनिवर्सिटी ऑफ़ फोर्ट हेर
कुल सम्पत्ति(Net worth)–: $10 Million Dollars
नेल्सन मंडेला की जीवनी । Nelson Mandela Biography in Hindi
नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई सन् 1918 को म्वेज़ो, ईस्टर्न केप दक्षिण अफ़्रीका संघ में हुआ था। इनके पिता का नाम गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा और माँ का नाम नोसकेनी था। इनके पिता गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा, म्वेजो कस्बे के जनजातीय सरदार थे।
नेल्सन मंडेला, हेनरी के 13वीं सन्तानों में से तीसरे थे। स्थानीय भाषा में किसी भी सरदार के बेटे को "मंडेला" कहा जाता था। इसलिए उन्हें अपना उपनाम मंडेला मिला था। Nelson Mandela को उनके पिता प्यार से ‘रोलिह्लला’ कहकर पुकारते थे। रोलिह्लला का अर्थ ‘उपद्रवी’ होता हा। इनकी माता एक मेथोडिस्ट थी।
नेल्सन मंडेला की शिक्षा (Nelson Mandela Education)
मंडेला ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल से पूरा किया। फिर बाद में वे मेथोडिस्ट मिशनरी स्कूल में जाकर भी शिक्षा लिये। Nelson Mandela जब मात्र 12 वर्ष के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गयी, जिसके कारण घर की सारी जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई। लॉ फर्म में क्लर्क की नौकरी कर के उन्होंने अपने परिवार का भरण-पोषण किया।
नेल्सन मंडेला का वैवाहिक जीवन (Married life of Nelson Mandela)
मंडेला 1944 में अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस में शामिल हुए और उसके बाद अपने सहयोगी मित्र वॉल्टर सिसुलू की बहन एवलीस मेस से विवाह किया। Nelson Mandela ने तीन शादियाँ की थी। उन्होंने सबसे पहले 1961 में अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर मेंनोमजामो विनी मेडीकिजाला से विवाह किया।
मेंनोमजामो विनी मेडीकिजाला ने ही मंडेला को देशद्रोह के आरोप में हुई सजा से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई थीं। Nelson Mandela अपने 80वें जन्मदिन पर 1998 में मेकल से विवाह किया था। तीनों पत्नियों से मंडेला को कुल 6 सन्ताने हुई थीं। उनके परिवार में कुल 17 पोते-पोती थीं।
नेल्सन मंडेला का राजनीतिक जीवन (Political life of Nelson Mandela)
देश की मौजूदा स्थिति को देखकर Nelson Mandela ने सन् 1941 में जोहान्सबर्ग चले गए। जहाँ इनकी मुलाकात वॉल्टर सिसुलू और वॉल्टर एल्बरटाइन से हुई, जिनसे प्रभावित होकर देश मे होने वाले रंग के आधार पर भेदभाव को दूर करने के लिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा। देशहित की लड़ाई के दौरान ही वे धीरे-धीरे राजनीति में सक्रिय होते चले गए।
सन् 1944 में अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गए, जो रंगभेद के विरुद्ध आन्दोलन करती थीं। इसी वर्ष उन्होंने एक अफ़्रीकन नेशनल कांग्रेस यूथ लीग की स्थापना की। बाद में उसी लीग के सचिव चुनें गये। सन् 1961 में Nelson Mandela और उनके कुछ मित्रों के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा चला परन्तु उसमें उन्हें निर्दोष माना गया।
नेल्सन मंडेला का कारागार लाइफ (Prison Life of Nelson Mandela)
5 अगस्त 1962 को गिरफ्तार होने के बाद सन् 1964 में बहुचर्चित ‘रिवोनिया’ मुकदमे में उन्हें उम्र कैद की सजा सुनाई गई। साढ़े सत्ताईस साल का कारावास भी उनके बुलंद इरादों और संकल्पशक्ति को कैद न कर सका बल्कि उनके आत्मबल ने लोहे की सलाखों को भी पिघला दिया। जेल की चहारदीवारी के भीतर जैसे-जैसे Nelson Mandela की उम्र बूढ़ी होती गई, उनके इरादे और दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता आंदोलन जवान होता गया।
जीवन के 27 वर्ष कारागार में बिताने के बाद अन्ततः 11 फ़रवरी 1990 को Nelson Mandela की रिहाई हुई। रिहाई के बाद सन् 1990 में ही श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया। वे दक्षिण अफ्रीका एवं समूचे विश्व में रंगभेद का विरोध करने के प्रतीक बन गये।
संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन को "Nelson Mandela अन्तर्राष्ट्रीय दिवस" के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इसी वर्ष भारत ने उन्हे देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारतरत्न से सम्मानित किया। मंडेला, भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी हैं।
दक्षिण अफ्रीका के महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi of South Africa)
दक्षिण अफ्रीका के महात्मा गाँधी कहे जाने वाले Nelson Mandela एक महान राष्ट्र नायक थे। इन्होंने दक्षिण अफ्रीका की सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक परिवर्तनों की बागडोर अपने हाथों में ली।
राजतंत्र, उपनिवेशवाद और लोकतंत्र के सन्धिकाल वाली इस सदी में अपने देश का परचम थामे इस राजनेता ने विश्व इतिहास की इबारत अपने हाथों से लिखी। दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने मानव सभ्यता के इतिहास में ‘चमड़ी के रंग’ और नस्ल के आधार पर मानव द्वारा मानव पर अत्याचार करने की क़ानून बना रखी थीं।
10 मई 1994 को मंडेला अपने देश के सर्वप्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने। नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रंगभेद विरोधी संघर्ष में उनके योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिन 18 जुलाई को ‘Nelson Mandela दिवस’ घोषित किया।
वह दुनिया की एकमात्र ऐसी सरकार थी, जिसने जातिय पृथक्करण एवं रंगभेद पर आधारित लिखित कानून बना रखी थीं। Nelson Mandela ने खून का घूट पीकर, ड्राइवर, दरबान और भृत्य के रूप में निर्वासित जीवन जीकर, जेल में क्रूर यातनाएँ सहकर भी दक्षिण अफ्रीका को बीसवीं सदी के अंतिम मोड़ पर आजाद करवा ही दिया।
Nelson Mandela “लोकतन्त्र के प्रथम संस्थापक”, “राष्ट्रीय मुक्तिदाता और उद्धारकर्ता” के रूप में देखा जाता था। दक्षिण अफ्रीका के लोग महात्मा गाँधी की तरह उन्हें भी “राष्ट्रपिता” का दर्जा देते थे। 2004 में जोहन्सबर्ग में स्थित सैंडटन स्क्वायर शॉपिंग सेंटर में मंडेला की मूर्ति स्थापित की गयी उसके बाद सेंटर का नाम बदलकर Nelson Mandela स्क्वायर रख दिया गया।
दक्षिण अफ्रीका में प्रायः उन्हें मदीबा कह कर बुलाया जाता था जो बुजुर्गों के लिये एक सम्मान-सूचक शब्द है। 67 साल तक मंडेला का रंगभेद के आन्दोलन से जुड़े होने के उपलक्ष्य में लोगों से दिन के 24 घण्टों में से 67 मिनट दूसरों की मदद करने का आग्रह किया गया।
नेल्सन मंडेला की मृत्यु (Nelson Mandela Death)
नेल्सन मंडेला की मृत्यु 5 दिसम्बर 2013 को फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हॉटन, जोहान्सबर्ग में स्थित अपने घर पर हुई। वे दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति थे। उनकी मृत्यु की घोषणा सर्वप्रथम राष्ट्रपति जेकब ज़ूमा ने की थीं।
नेल्सन मंडेला को पुरस्कार (Nelson Mandela Awards)
➤ 1993 में ‘नेल्सन मंडेला’ और ‘डी क्लार्क’ दोनो को शांती के लिए संयुक्त नोबल पुरस्कार।
➤ 1990 में भारत ने उन्हे देश के सर्वोच्च पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया।
➤ 23 जुलाई 2008 को गाँधी शांति पुरस्कार।
➤ प्रेसीडेंट मैडल ऑफ़ फ़्रीडम।
➤ निशान-ए–पाकिस्तान।
➤ ऑर्डर ऑफ़ लेनिन।
नेल्सन मंडेला के रोचक तथ्य (Nelson Mandela Facts)
➤ नेल्सन मंडेला ईसाई धर्म से थे।
➤ मंडेला के तीन शादियाँ कीं जिन से उनकी छह संतानें हुई।
➤ नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ्रीका का राष्ट्रपिता कहा जाता है।
➤ 1998 में अपने 80वें जन्मदिन पर मंडेला ने ग्रेस मेकल से विवाह किया।
➤ 12 जुलाई 1964 के दिन मंडेला को उम्रकैद की सजा सुनायी गयी थी।
➤ नेल्सन मंडेला 10 मई 1994 को दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति थे।
➤ नेल्सन मंडेला की मृत्यु की घोषणा सबसे पहले राष्ट्रपति जेकब ज़ूमा ने की थी।
➤ मंडेला गांधी को अपना प्रेरणा स्रोत मानते थे और उनसे ही अहिंसा का पाठ सीखा था।
➤ 27 वर्ष कारागार में रहने के बाद 11 फ़रवरी 1990 को मंडेला को जेल से रिहा किया गया।
➤ नवम्बर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा 18 जुलाई को 'मंडेला दिवस' के रूप में घोषित किया।
➤ दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला को "मदीबा" कहा जाता है, जो बुजुर्गों के लिये एक सम्मान-सूचक शब्द है।
➤ मंडेला को विश्व के विभिन्न देशों और संस्थाओं द्वारा 250 से भी अधिक सम्मान और पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
➤ मंडेला ने जेल में गुप्त रुप से अपनी जीवनी लिखी थी, 1994 में उनकी बायोग्राफी‘लॉन्ग वॉक टू फ्रीडम’ पुस्तक के रुप में प्रकाशित हुई।
मंडेला की विचारधाराएँ (Thoughts of Nelson Mandela)
➤ जिस समय पानी उबल रहा हो, उस समय ताप को बंद करना मूर्खता की निशानी है।
➤ यदि आप अपने दुश्मन के साथ शांति बनाना चाहते हैं, तब आपको अपने दुश्मन के साथ काम करके उसे साथी बनाना होगा।
➤ मुझे जातिवाद बर्बरता लगती है। इसलिए मैं जातिवाद से बहुत नफरत करता हूँ। फिर चाहे वह श्वेत व्यक्ति से आ रही हो या फिर अश्वेत व्यक्ति से।
➤ यदि आप किसी व्यक्ति से उस भाषा में बात करते हैं जिसे वह आसानी से समझ लेता है तब वह बात उसके दिमाग में जाती है। वही यदि आप उसकी अपनी भाषा में बात करते हैं तो वह उसके दिल तक पहुँचती है।
➤ विशेष रूप से जब आप जीत का जश्न मनाते हो और जब कभी अच्छी बातें होती है, तब आपको दूसरों को आगे रखकर पीछे से नेतृत्व करना चाहिए और जब भी ख़तरा हो आपको आगे की लाइन में आना चाहिये। तब लोग आपके नेतृत्व की सराहना करेंगे।
➤ भले ही आप किसी रोग से ही ग्रसित क्यों न हो। फिर भी मूर्ख की तरह उदास मत रहो। बल्कि अपने जीवन का भरपूर आनंद लेते हुए अपनी बीमारी को चुनौती दो।
नेल्सन मंडेला के सुविचार (Nelson Mandela Quotes)
➤ अपने डर के ऊपर विजय पाना ही साहस है।
➤ जब तक कठिन काम हो न जाए वो असंभव ही लगता है।
➤ विकास में सबसे बड़ी बाधक है जातिवाद इसलिए मैं इससे नफरत करता हूँ।
➤ आप अपनी उम्मीदों को देखते हैं या फिर अपने डर को यह चुनाव आपका है।
➤ एक सपने देखने वाला विजेता होता है जो अपने लक्ष्य को पूरा किये बिना नहीं छोड़ता।
➤ लोग इस बात की प्रतिक्रिया देते हैं कि आप उनके साथ किस प्रकार का व्यवहार करते हैं।
➤ एक बड़े पहाड़ पर चढ़ने के बाद यही पता चलता है कि अभी बहुत सारे ऐसे पहाड़ चढ़ना है।
➤ मैं कोई मसीहा नहीं हूँ। मैं एक साधारण सा व्यक्ति हूँ जो असाधारण परिस्थितियों के कारण नेता बन गया।
कैसी लगी ये "नेल्सन मंडेला की जीवनी । Nelson Mandela Biography in Hindi" की कहानी नीचे Comment करके जरुर बताएं. यदि आप किसी विशेष टॉपिक पर Biography पढ़ना चाहते हैं तो नीचे उस टॉपिक नाम हमें Comment करके जरुर बताएं. ताकि हम उस टॉपिक पर आपके लिए एक अच्छी पोस्ट लिख सकें।
---------✱✱✱---------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
For read Majedar Hindi Kahaniya Please Subscribe my Website.