प्रेरणादायक कहानी : भगवान पर विश्वास । Hope Moral Story
प्रेरणादायक कहानी : भगवान पर विश्वास । Hope Moral Story-: एक बार एक व्यक्ति रेगिस्तान में भटक गया था। उसके पास खाने पीने की जो बची-खुची थोड़ी चीज़े थी। वह भी जल्दी समाप्त हो गई। पिछले 2 दिनों से वह प्यासा ही उस रेगिस्तान में भटक रहा था। उसके पास ना तो खाने-पीने की चीजें ही बजी थी। और ना ही उस रेगिस्तान से निकलने का कोई रास्ता ही दिख रहा था। उसने मन ही मन सोचा कि यदि उसे आज पानी नहीं मिला तो उसकी अगले कुछ घंटो में मौत निश्चित है।
परंतु उसका ईश्वर में अटूट विश्वास था कि कुछ ना कुछ चमत्कार जरूर होगा, जिससे कि उसे पानी मिल जाएगा। यह सोचकर वह आगे बढ़ने लगा। कुछ दूर चलने के बाद उसे एक झोपड़ी दिखाई दी। उसे अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। क्योंकि पहले भी वह कई बार मृगतृष्णा और भ्रम के कारण धोखा खा चुका था। परंतु उसके पास विश्वास करने के अलावे कोई विकल्प नहीं था। क्योंकि यह उसकी आखरी उम्मीद थी।
उसने अपनी बची-खुची सारी ताकत लगाकर उस झोपड़ी की तरफ चलने लगा। जैसे-तैसे कुछ देर बाद वह उस झोपड़ी में पहुंचा। इस बार भाग्य ने भी उसका साथ दिया और सचमुच वहां एक झोपड़ी थी। परंतु उसने देखा कि वह झोपड़ी वीरान है। मानो सालों से इस झोपड़ी में कोई नहीं आया हो। फिर भी वह व्यक्ति पाने की उम्मीद में उस झोपड़ी के अंदर का नजारा देखने लगा। वह बहुत खुश हुआ क्योंकि उसने देखा कि उस झोपड़ी में एक हैंडपंप लगा है।
उसे पहले से ही बहुत जोरों की प्यास लगी थी। इसलिए वह उस हैंडपंप की ओर दौरा। लेकिन उसने देखा कि हैंडपंप तो कब का सुख चुका था। आदमी निराश हो गया और उसे लगा कि अब उसे मरने से कोई नहीं बचा सकता। तभी उसकी नजर झोपड़ी के छत से बंधी पानी से भरी एक बोतल पर गई। वह उस बोतल की ओर लपका।
वह बोतल को खोलकर उसका पानी पीने ही वाला था। तभी उसने देखा कि बोतल पर एक कागज चिपका हुआ है। और उस पर लिखा था इस पानी का प्रयोग हैंडपंप चलाने के लिए करो और जब हैंडपंप चल जाए तो फिर बोतल में पानी भर कर रखना मत भूलना। उस व्यक्ति के सामने यह धर्मसंकट की स्थिति थी। उसे बहुत जोरों की प्यास लगी थी।
उसके मन में बहुत सारे सवाल उठने लगे। उसने सोचा अगर पानी डालने पर भी पंप नहीं चला तो, यदि यहां लिखी हुई बातें गलत साबित हो गई और क्या पता जमीन के नीचे पानी भी सूख गया होगा। लेकिन हो सकता कि पंप चले और यहां लिखी बाते सच साबित हो जाए। वह समझ नहीं पा रहा था। कुछ देर बाद उसने एक निर्णय लिया कि कुछ भी हो जाए।
बस पानी का प्रयोग पंप चलाने के लिए ही करेगा। उसने भगवान का नाम लिया और पम्प चलाने के लिए उसमें पानी डालने लगा। कुछ देर तक प्रयास करने से पंप चलने लगा। और उससे से ठंडा-ठंडा पानी निकलने लगा। वह पानी उस व्यक्ति के लिए किसी अमृत से कम नहीं था। आदमी ने जी भर कर पानी पिया। उसने बोतल में फिर से पानी भर दिया और उसे फिर से उसी जगह पर रख दिया जहां वह था।
तभी उसने देखा कि एक टेबल पर एक पेंसिल और एक नक्शा पर हुआ था, जिसमें रेगिस्तान से निकलने का रास्ता बना हुआ था। आदमी बहुत खुश हुआ। आदमी ने उस नक्शे को याद कर लिया। फिर उसे वहीँ रख दिया। जाते हुए उस व्यक्ति ने एक पेपर पर लिख दिया कि मेरा विश्वास कीजिए यह सच में काम करता है। यह लिखकर उसने उस पेपर को वहीँ रख दिया और अपने रास्ते चल दिया।
इस कहानी से सीख-: इस कहानी से हमें मिलती है कि हमारे जीवन में भी अक्सर लगातार और सफलताएं आने लगती है, जिससे मन निराश होने लगता है। बुरे से बुरे समय में भी हमें उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना चाहिए।
क्योंकि कुछ भी बड़ा पाने से पहले हमें अपनी ओर से भी कुछ देना होता है। जैसे उस आदमी ने हैण्ड पम्प को चलाने के लिए उस पानी को उस हैंडपंप में डाल दिया।
कैसी लगी ये "प्रेरणादायक कहानी : भगवान पर विश्वास । Hope Moral Story" कहानी नीचे Comment करके जरुर बताएं. यदि आप किसी विशेष टॉपिक पर कहानी पढ़ना चाहते हैं तो नीचे उस टॉपिक को Comment करके जरुर बताएं.
---------✱✱✱---------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
For read Majedar Hindi Kahaniya Please Subscribe my Website.