जादूगर की महत्त्वपूर्ण सीख। Jadugar Motivational Thoughts
जादूगर की महत्त्वपूर्ण सीख। Jadugar Motivational Thoughts-: एक बार शहर में एक बहुत बड़ा सर्कस का आयोजन हुआ था। इस सर्कस में बहुत दूर-दूर के लोग आए हुए थे। क्योंकि इस सर्कस के मुख्य अतिथि के रुप में एक बहुत ही प्रसिद्ध जादूगर आने वाले थे। शहर के सभी लोगों ने अपने काम को जल्दी जल्दी खत्म किया और निश्चित समय पर सर्कस हॉल में पहुंच गए। सभी लोग बहुत खुश थे। और सभी बहुत बेसब्री से उस जादूगर का इंतजार कर रहे थे।
तभी जादूगर आए सभी लोगों ने खड़े होकर जोर से ताली बजाकर उनका स्वागत किया। जादूगर ने उन सभी का धन्यवाद किया। और अपना करतब दिखाने लगे। एक-एक करके उस जादूगर ने लोगों को बहुत सारे असंभव सा दिखने वाला करतब दिखा कर उनका मनोरंजन किया। लोग भी उनके करतब को देख बहुत खुश हो रहे थे।
अंत में जादूगर ने एक चुटकुला सुनाया जिसे सुनकर सभी लोग खूब जोर-जोर से हंसने लगे। कुछ देर बाद उस जादूगर ने उसी चुटकुला को दुबारा सुनाया। इस बार थोड़े कम लोग हँसे। कुछ देर बाद उस जादूगर ने तीसरी बार उस चुटकुले को सुनाया पर इसमें कोई नहीं हंसा। फिर जादूगर ने उस चुटकुले को चौथी बार सुनाना चाहा। परंतु दर्शकों को गुस्सा आ गया।
उन्हीं भीड़ में से एक व्यक्ति ने उस जादूगर से कहा कि अरे! एक ही चुटकुला को कितनी बार सुनाओगे। कुछ और सुनाओ। अब इस पर हंसी नहीं आती। बल्कि गुस्सा आता है। उस दर्शक की बात सुन जादूगर ने मुस्कुराते हुए कहा धन्यवाद भाई साहब! मैं यही तो सुनना चाहता था।
अब आप खुद ही विचार करिए कि जब खुशी के एक कारण के वजह से आप बार-बार खुश नहीं हो सकते तो दुख के किसी एक कारण के कारण की वजह से आप बार-बार दुखी क्यों होते हैं। हमारे जीवन में सुख और दुख का आना लगा रहता है।
हम खुशी को तो आसानी से छोड़ देते हैं। परंतु दुख को पकड़कर बैठ जाते हैं और जीवन भर रोते रहते हैं। जादूगर की बात सुनकर सभी दर्शकों ने ताली बजाया और उनका धन्यवाद किया। इस कहानी से सीख-: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि किसी भी व्यक्ति के जीवन में सुख और दुख दोनों का आना लगा रहता है।
इसलिए जब कभी आपके जीवन में कोई दुर्घटना हो जाए तो उसे जीवन भर याद करके खुद को दोषी नहीं ठहराना चाहिए। बल्कि आगे क्या करना है इस बारे में सोचना चाहिए? ताकि आने वाला भविष्य हमारा उज्जवल हो सके।
कैसी लगी ये "जादूगर की महत्त्वपूर्ण सीख। Jadugar Motivational Thoughts" कहानी नीचे Comment करके जरुर बताएं. यदि आप किसी विशेष टॉपिक पर कहानी पढ़ना चाहते हैं तो नीचे उस टॉपिक को Comment करके जरुर बताएं.
---------✱✱✱---------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
For read Majedar Hindi Kahaniya Please Subscribe my Website.