प्रेरणादायक कहानी : बाज की उड़ान । Eagle Motivational Story
प्रेरणादायक कहानी : बाज की उड़ान । Eagle Motivational Story-: रामपुर गांव के जंगल में एक बाज रहता था। वह बाज गांव के ही एक पहाड़ी पर घोंसला बनाकर रहता था। एक बार बाज ने तीन अंडे दिए। अभी अंडे से बच्चे नहीं निकले थे क्योंकि सभी अंडे अभी चूजे ही थे। एक दिन उस गांव में बहुत तेज आंधी-तूफान आया। जिसके कारण बाज अपने अंडों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा था।
तभी अचानक उसके पंजे से एक अंडा गिर पड़ा और वह गांव के ही एक मुर्गी व्यापारी के घर में जा गिरा। बाज अपने अंडे को ढूंढने के लिए उस व्यापारी के घर गया।
परंतु उसने देखा कि उसका अंडा मुर्गी के अंडों से भरे एक टोकरी में जा गिरा है। उसने अपने अंडे को ढूंढने की बहुत कोशिश की परन्तु उसे अपना अंडा नहीं मिल पाया। क्योंकि उसका अंडा मुर्गियों के अंडों से जा मिला था। जिसके कारण उसका अपना अंडा ढूँढना कठिन था। वह निराश होकर वापस लौट गया।
यह भी पढ़ें-: पंचतंत्र की कहानी : भालू का घमंड - Panchtantra Ki Kahaniyan
कुछ दिनों बाद उस अंडे में से चूजे निकलने लगे। उन्हीं में से एक बाज के अंडे में से भी चूजे निकले। बाज का बच्चा भी उन्ही में से एक था। इसलिए वह भी अंडा से बाहर निकला। वह बाज का बच्चा भी धीरे-धीरे उन्हीं के बीच बड़ा होने लगा। वह बाज भी बिल्कुल उस मुर्गी की तरह ही जीवन व्यतीत करने लगा जैसे बांकी के चूजे करते थे। मिट्टी में इधर-उधर खेलता, दाना चुगता और दिन भर उन्हीं की तरह चूं-चूं करता।
बाज का बच्चा भी अन्य चूजों की तरह बस थोड़ा सा ही उड़ पाता था। और पंख फड़-फडाते हुए नीचे आ जाता था। एक दिन उस बाज के बच्चे ने देखा कि आसमान में एक पक्षी बहुत तेजी से उड़ रहा है। वह पक्षी बहुत ऊँचाई पर उड़ रहा था। तभी उस बाज के बच्चे ने अन्य चूजों से पूछा कि इतनी ऊंचाई पर उड़ने वाला यह शानदार पक्षी कौन है?
तब उसके साथी चूजों ने बताया कि अरे वह तो बाज है! यह पक्षियों का राजा है। बाज बहुत ताकतवर होता है और यह आसमान में बहुत दूर तक उड़ता है। लेकिन तुम उसकी तरह उड़ने कि कभी मत सोचना क्योंकि तुम एक चूजे को और तुम उसकी तरह उड़ नहीं पाओगे।
बस फिर क्या था उस बाज के बच्चे ने भी अपने आप को एक चूजा मान लिया और उसने कभी भी उड़ने की कोशिश भी नहीं कि। वह जीवन भर एक चूजा बनकर रह गया और एक दिन बिना अपनी असलियत पहचाने मर गया।
इस कहानी से सीख-: इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है कि आप भी अपने आप को एक चूजों की तरह मत बनिए। अपने आप की काबिलियत पर भरोसा कीजिए। आप जहां भी हो चाहे जिस भी कठिन परिस्थिति में ही क्यों न हो।
अपनी क्षमताओं को पहचान कर आप भी उस बाज की तरह आकाश की ऊंचाइयों को छू सकते हैं और अपने जीवन में सफल हो सकते हैं।
कैसी लगी ये "प्रेरणादायक कहानी : बाज की उड़ान । Eagle Motivational Story" की कहानी नीचे Comment करके जरुर बताएं. यदि आप किसी विशेष टॉपिक पर कहानी पढ़ना चाहते हैं तो नीचे उस टॉपिक नाम हमें Comment करके जरुर बताएं. ताकि हम उस टॉपिक पर आपके लिए एक अच्छी पोस्ट लिख सकें।
---------✱✱✱---------
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
For read Majedar Hindi Kahaniya Please Subscribe my Website.