शनिवार, 26 अक्टूबर 2024

चिड़ियाघर की कहानी। Best Zoo Short Stories for Kids

अमन अपने माता-पिता के साथ चिड़ियाघर जाता है। चूँकि अमन अभी बच्चा है और अपनी माँ की गोद में रहता है, इसलिए उसके लिए चिड़ियाघर का कोई टिकट नहीं है। माँ और पिताजी ने टिकट लिया और तीनों एक साथ चिड़ियाघर गए। अमन ने चिड़ियाघर में एक तालाब देखा जिसमें बहुत सारी बत्तखें और बगुले मस्ती में तैर रहे थे।

Short Story for kids

उसे यह बहुत पसंद आया और फिर उसने वहाँ पे बहुत सारे बंदर को देखा। वह छोटे बंदरों को अपने हाथों से खाना खिलाता है और छोटे बंदर उसके पीछे दौड़ते हैं। वह उसका पिता होगा । तब अमन ने अपने सामने बड़े-बड़े जानवरों को देखा जिसमें से एक रीछ, एक जिराफ, और बहुत से ऊँचे स्वर से चिल्लानेवाले सिंह भी देखे, छोटे बच्चे डर के मारे भाग गए।


तभी अमन ने देखा कि वहां हाथियों का झुंड खड़ा है और उसके छोटे-छोटे बच्चे भी वहीं हैं. वे आपस में खेलते थे और बहुत से बच्चे खड़े होकर यह तमाशा देखते थे। अमन भी खड़ा हो गया और हाथियों के झुंड को देखने लगा। इसके बाद हामान ने देखा कि और भी छोटे-छोटे बच्चे वहाँ आये हैं। वह अपने दोनों पैरों पर चलता था; कोई भी अपने माता-पिता की गोद में नहीं था। 


तब अमन अपने छोटे पैरों पर चलने लगा। इस बात से अमन के माता-पिता बहुत खुश थे, क्योंकि अब उनका बेटा चलना सीख गया था। ट्रेन की सवारी की और अमन ने चिड़ियाघर में ऊंट की सवारी भी की।


शिक्षा: बच्चे अनुकरण के माध्यम से सीखते हैं, बच्चों के दिमाग को विकसित करने के लिए उन्हें दुनिया का आकार दिखाना चाहिए।



शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

सोने की चिड़िया । Short Stories for Kids in Hindi & English

एक परी जिसका नाम था आद्या, वह सोने की चिड़िया की खोज में निकली। सोने की चिड़िया बहुत ही महान और शक्तिशाली होती है। इसकी खोज न केवल धन और समृद्धि को लाती है, बल्कि इसके पास आपके हर समस्या का समाधान होता है।


परी ने शुरू में सोने की चिड़िया को ढूंढने के लिए बड़ी कठिनाइयों का सामना किया। लेकिन उसकी मेहनत और संकल्प से वह सोने की चिड़िया को खोजकर उसे अपने जीवन का सबसे महत्वपूर्ण खजाना मिल गया।

सोने की चिड़िया की प्रतिष्ठा से परी ने न केवल अपने लिए, बल्कि अपनी समुदाय के लिए भी काफी कुछ किया। जहां पहले कुछ लोग परी को मजाक बनाते थे, वहां अब सब उसे अपना हीरा मानते थे।


इस कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि किसी भी मुश्किल से निराश न होना चाहिए, बल्कि उसे परिवर्तित करने की कोशिश करनी चाहिए। हमारे अंदर ही हमारी शक्ति छुपी होती है, जो हमें हर मुश्किल से निकलने में मदद कर सकती है।


कभी भी नहीं हारना चाहिए, चाहे कितनी भी कठिनाई क्यों न आ जाए। सारे संभावनाओं के विपरीत उन्हें एक नया मौका देने का निश्चय रखना हमेशा हमें सफलता की ओर ले जाता है।**


FAQs:


1. सोने की चिड़िया क्या होती है ?

- सोने की चिड़िया एक परी जैसी चमत्कारिक चिड़िया होती है जिससे समृद्धि और समाधान प्राप्त किया जा सकता है।


2. परी कैसे सोने की चिड़िया की खोज में निकली ?

- परी ने अपने संकल्प और मेहनत से सोने की चिड़िया की खोज की और उसे पाकर अपने जीवन को सफल बनाया।


3. सोने की चिड़िया की प्रतिष्ठा क्यों बढ़ी ?

- सोने की चिड़िया का प्राप्त होना परी के लिए एक महत्वपूर्ण संघर्ष का प्रतीक था जिससे उसकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ गई।


4. क्या सोने की चिड़िया का सिर्फ धनी व्यक्ति ही ढूंढ सकता है ?

- नहीं, सोने की चिड़िया धन के अलावा भलाई और समृद्धि की भी संभावनाओं का द्वार खोल सकती है।


5. क्या हमेशा मुश्किलों के सामने हर कोई सफल हो सकता है ?

- हां, अगर हमारे संकल्प मजबूत हैं और हम मेहनत करने के लिए तैयार हैं, तो हम हर मुश्किल को सामने करके उसे हरा सकते हैं।


इस पारी कहानी से हमें यह सिखने को मिलता है कि मेहनत, संकल्प और विश्वास के साथ हर मुश्किल का सामना किया जा सकता है और हर बुराई को दूर किया जा सकता है। इसलिए, कभी भी हार न मानना और संघर्ष को जारी रखना हमें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति में सफलता देगा।


शिष्य और पागल हाथी की कहानी | Elephant Story in Hindi

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

रहस्यमयी जादुई उल्टा गाँव | The Enchanted Inverted Village

प्राचीन काल में, एक रहस्यमय क्षेत्र में, एक गाँव था जिसे लोकप्रिय रूप से उल्टा गाँव कहा जाता था। यह साधारण सा दिखने वाला गांव एक अनोखा और रहस्यमयी रहस्य छुपाए हुए है। जब आप इस गांव में प्रवेश करते हैं तो सब कुछ उल्टा-पुल्टा होता है। लोग उलटे चलते हैं, पेड़ों की जड़ें ऊपर और शाखाएँ नीचे होती हैं  और नदी एवं तालाब से  पानी नीचे से ऊपर की ओर बह रहा है।


एक गाँव में रामू नाम का एक छोटा लड़का रहता था। रामू हमेशा यह जानना चाहता था कि उसके गाँव की इतनी ऐसी हालत क्यों है। उसके दोस्त चिंकू और मुन्नी उसकी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे। तीनों ने मिलकर गांव का रहस्य पता लगाने का निर्णय लिया।


एक दिन, जब रामू, चिंकू और मुन्नी पुराने गाँव के पुस्तकालय में असामान्य किताबें पढ़ रहे थे, तो उन्हें एक पुरानी पांडुलिपि मिली। इस पांडुलिपि में गांव की हर बात समझी जा सकती है। पांडुलिपि में बताया गया है कि गांव की स्थिति में बदलाव का कारण एक प्राचीन जादू था जो कई सदियों पहले एक जादूगर ने गांव पर डाला था।


डायन ने यह जादू इसलिए किया क्योंकि गांव वालों ने उसका अपमान किया था। पांडुलिपि में कहा गया है कि जादू को तोड़ने के लिए, अपसाइड डाउन हिल पर एक गुफा में छिपे जादुई क्रिस्टल को सही क्रम में व्यवस्थित किया जाना चाहिए। जब बच्चों ने यह सुना तो उन्होंने क्रिस्टल ढूंढने का फैसला किया।


अगली सुबह तीनों दोस्त ओलेटा हिल की ओर चल पड़े। पहाड़ी रास्ता बेहद कठिन और खतरनाक था, लेकिन उनके साहस ने उन्हें आगे बढ़ाया। रास्ते में उन्हें कई बाधाओं का सामना करना पड़ा, जैसे उल्टी सड़कें, उल्टे जानवर और अन्य जादुई कठिनाइयाँ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।


तीन दोस्तों ने एक-दूसरे का साथ देकर सभी मुश्किलों को पार कर लिया। वे पहाड़ी की चोटी पर पहुँचे जहाँ अंततः एक गुफा थी। गुफा में बहुत सारे क्रिस्टल थे, लेकिन ऐसे क्रिस्टल को चुनना ज़रूरी था जो जादू को तोड़ सके। उन्होंने प्रत्येक क्रिस्टल की सावधानीपूर्वक जांच की और देखा कि एक या दूसरे क्रिस्टल की चमक अलग-अलग होती है।


रामू ने यह क्रिस्टल लिया और जैसे ही उसे पलटा, पूरी गुफा रोशन हो गई। गाँव के ऊपर क्रिस्टल की छवि दिखाई दी और धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो गया। जो उलटा था वह सीधा हो गया। पानी सही दिशा में बह गया, लोग सामान्य रूप से चलने लगे और बाकी सब कुछ सामान्य हो गया।


इस चमत्कार से गाँव वाले आश्चर्यचकित रह गए और राम, चिंकू और मुन्नी को धन्यवाद देने लगे। गांव वालों ने अपनी पुरानी गलती मानी और तीनों बच्चों को हीरो मानकर उनका सम्मान किया.


रामू, चिंकू और मुन्नी ने मिलकर साबित कर दिया कि बुद्धि, धैर्य और साहस से किसी भी जादू को तोड़ा जा सकता है। उनके वीरतापूर्ण कार्यों ने गाँव को उसकी मूल स्थिति में लौटा दिया और सिखाया कि एकता का अर्थ ताकत है।


अब गाँव वापस सामान्य हो गया था और सब कुछ अच्छा और उज्ज्वल दिख रहा था। सभी गाँव वाले हमेशा रामा, चिंकू और मुन्नी की प्रशंसा करते थे और उनकी बहादुरी की कहानियाँ सुनाते थे। गाँव में एक नई शुरुआत हुई और अब खुशी और समृद्धि का माहौल था। तीनों दोस्तों की दोस्ती और साहस ने गांव को एक नई दिशा दी।


तो "जादुई उल्टा गाँव" की कहानी इस महत्वपूर्ण संदेश के साथ समाप्त होती है कि सभी समस्याएं, चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, ईमानदारी, धैर्य और साहस से हल की जा सकती हैं।


प्रेरणादायक कहानी : एक सैनिक का प्रशिक्षण

बुधवार, 26 जनवरी 2022

सकारात्मक सोच का परिणाम | Positive thinking Hindi Story

यह घटना दुनिया के महान वैज्ञानिक थॉमस एल्वा एडिसन के जीवन में घटने वाली एक घटना पर आधारित है I इस कहानी का मुख्य उद्देश्य हर परिस्थिति में व्यक्ति को सकारात्मक सोच कैसे बनाए रखें यह सिखाना है I

Positive thinking Hindi Story

दिसम्बर की ठंडी रात थी I न्यूजर्सी शहर में एडिसन की एक बहुत बड़ी फैक्ट्री थी जो बहुत ही अच्छी तरह से कार्य कर रही थी I एडिसन की यह फैक्ट्री पूरी तरह से फायरप्रूफ मानी जाती थी I एक दिन अचानक उनकी फैक्ट्री में आग लग गई I उस दिन एडिसन फैक्ट्री में उपस्थित थे I फैक्ट्री में भयंकर आग लगता देख I एडिसन का 24 वर्षीय पुत्र चार्ल्स हाँफते हुए एडिसन के पास पहुंचा और अपने पिता को बताया कि उनकी फैक्ट्री में भयंकर आग लग चुकी है जिसे रोक पाना संभव नहीं है I


एडिसन तुरंत उस आग वाली जगह पर पहुंचे और उस आग की लपटों को बड़े गौर से देख रहे थे I चार्ल्स ने सोचा कि उसके पिता की जीवन की सारी कमाई आग में जल गई जिसके कारण एडिसन को सदमा लगा है और वह आग की लपटों को बड़े गौर से देख रहे हैं I

एडिसन ने तुरंत कहा चार्ल्स तुम्हारी मम्मी कहां है I उसे तुरंत यहां बुलाओ क्योंकि उसे उसके जीवन में ऐसा नजारा फिर कभी देखने को नहीं मिलेगा I यह सुन चार्ल्स भी दंग रह गया I दूसरे दिन प्रातः काल एडिसन अपने जले हुए फैक्ट्री को देख रहे थे और उन्होंने कहा

“Thanks God, We can start a New
हे ईश्वर ! तुम्हें धन्यवाद, हम नए सिरे से पुनः प्रारंभ कर सकते हैं I”

एडिसन कि यह बात सुन उनके सभी कर्मचारी आश्चर्यचकित थे I एडिसन को बर्बादी में भी सकारात्मकता दिखाई दी I वे इतने आशावादी थे कि उन्होंने पुनः शुरू से कार्य प्रारंभ करने का विश्वास दिखाया I महान व्यक्तियों का दृष्टिकोण हमेशा महान ही होता है उन्हें हर समस्या में भी अवसर नजर आती है I

इस कहानी सकारात्मक सोच का परिणाम | Positive thinking Hindi Story से हमें यही सीख मिलती है कि हमें कभी भी अपने जीवन में निराश नहीं होना चाहिए I विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं को एडिसन की तरह आशावादी बनाये रखना चाहिए I


शिष्य और पागल हाथी की कहानी | Elephant Story in Hindi

एक बार एक गुरुकुल में गुरुजी अपने सभी शिष्यों को उपदेश दे रहे थे I उपदेश में गुरुजी बता रहे थे कि कण-कण में भगवान वास करते हैं I संसार की ऐसी कोई भी वस्तु नहीं जिसमें भगवान का अंश विद्वान नहीं हो I संसार की छोटे से छोटे और बड़े से बड़े जीव के अंदर भी भगवान होते हैं Iप्रत्येक जीव को भगवान का रूप मानकर हमें उनका आदर करना चाहिए I यही उनके उपदेश देने का मूल उद्देश्य था I सभी ध्यान पूर्वक गुरु जी के उपदेशों को सुन रहा था I
Elephant Story in Hindi

एक दिन उनका एक शिष्य बाजार जा रहा था I तभी अचानक रास्ते में उसने देखा कि एक हाथी बहुत तेजी से उसकी ओर आ रहा है I हाथी बहुत गुस्से में था I महावत रास्ते में आने वाले सभी लोगों को मार्ग से हट जाने को बोल रहा था I शिष्य मार्ग के बीच में ही खड़ा था I उसे अपने गुरु की कथन याद आ गया I वह मन ही मन सोचने लगा कि यह हाथी भी भगवान का एक रूप है तो हमें इस हाथी से डरने की क्या आवश्यकता है I यह सोचते हुए वह बीच रास्ते में ही खड़ा रहा I


महावत लगातार चिल्लाए जा रहा था हट जा हट जा यह हाथी पागल हो गया है I परंतु वह शिष्य अपने स्थान से जरा भी नहीं हटा I पागल हाथी ने उस शिष्य को अपने सुर में लपेटा और दूर फेंक दिया, जिससे शिष्य को बहुत चोटें आई I मुश्किल से वह लड़खड़ाते हुए अपने गुरुकुल पहुंचा l उसका भगवान पर से विश्वास ही उठ गया I

गुरुकुल पहुँचकर उसने गुरूजी को सारी बातें बताई I उसने अपने गुरु जी से कहा कि आपने तो कहा था कि भगवान सभी जीवो में विद्यमान है तो हाथी ने मेरी यह कैसी दुर्गति कर दी है ? तब गुरुजी ने कहा कि यह बात सत्य है की भगवान सभी जीवो में रहते हैं I निश्चय ही हाथी में भी भगवान का वास है I परंतु महावत में भी तो भगवान का वास है I उसके बार-बार कहने पर भी तुम मार्ग से क्यों नहीं हटे ? गुरु की बात सुनकर शिष्य को अपनी गलती का पश्चाताप हुआ l उसने निश्चय किया कि कभी भी किसी बात को अधूरी समझकर उसका प्रयोग नहीं करेगा I

इस कहानी शिष्य और पागल हाथी की कहानी | Elephant Story in Hindi से हमें यही सीख मिलती है कि कभी भी किसी शिक्षा को अधूरी समझ कर पढ़ योग में लाना बुद्धिमानी नहीं मूर्खता है I


किसान और जादुई घड़ा की कहानी | Farmer Moral Story in Hindi

एक बार की बात है I हरिपुर नामक गांव में एक बहुत ही निर्धन किसान रहता था I वह काफी निर्धन था I उसके जीवन में बहुत सारी कठिनाइयां थी I उसे मुश्किल से ही दो वक्त की रोटी भी मिल पाती थी I अपने इस स्थिति से वह हमेशा परेशान रहता था I  वह अपनी छोटी मोटी जरूरतें भी पूरी नहीं कर पाता था I अपने जीवन से निराश होकर उसने निश्चय किया कि वह खुदखुशी कर लेगा I यह सोच कर वह पास की नदी में कूद गया I उसी समय एक महात्मा वहां से गुजर रहे थे I उन्होंने उस किसान को नदी में कूदते हुए देखा I उन्होंने उसे बचाने के लिए खुद भी नदी में कूद गए और कुछ देर बाद उन्होंने उस किसान को बचा लिया I

Farmer Moral Story in Hindi

जब किसान को होश आया तो महात्मा जी ने उससे पूछा कि तुम मरने क्यों जा रहे थे ? तब रोते हुए किसान ने अपनी सारी बातें बताई I कुछ देर बाद महात्मा जी ने उस किसान से कहा कि उसके पास एक जादुई घड़ा है I यदि तुम मेरे आश्रम में दो वर्ष तक मेरी सेवा करोगे तो मैं वो जादुई घड़ा तुम्हें दे दूँगा और यदि तुम्हें मेरे आश्रम में पाँच वर्षों तक मेरी सेवा की तो मैं तुम्हें घड़ा बनाने की विधि बता दूँगा I


किसान ने सोचा कि पाँच वर्षों तक कौन सेवा करेगा I उसने महात्माजी से कहा कि वह दो वर्षों तक सेवा करेगा I और वह बड़ी मेहनत और लगन से उस महात्माजी की सेवा करने लगा I दो वर्षों के बाद महात्मा ने किसान को वह जादुई घड़ा दे दिया और कहा कि तुम इस जादुई घड़ा की मदद से जो चाहे वो मांग सकते हो और यह तुम्हारी सारी मनोकामनाएं पूरी कर देगा I

लेकिन याद रखना जब कभी यह जादुई घड़ा फूट जायेगा तब तुम फिर से निर्धन की तरह रह जाओगे I जादुई घड़ा की मदद से तुम जो कुछ भी धन, महल, खेत आदि पाओगे वह सब खत्म हो जायेगा और तुम पहले कि तरह ही निर्धन हो जाओगे I किसान उस जादुई घड़ा को लेकर अपने घर चला गया I इस घड़ा की मदद से किसान बहुत अमीर हो गया I उसके पास बहुत सारा धन और रहने के लिए एक बहुत बड़ा महल था I वह घड़ा को बहुत संभाल कर रखता था I उसे अब किसी भी चीज की कमी नहीं थी I धीरे-धीरे उसके अंदर घमंड आ गया I उसके अंदर कुछ बुरी आदतें भी आ गई I

एक दिन वह बहुत गुस्से था और गुस्से में ही उसने गलती से उस जादुई घड़े में लात मार दिया जिससे घड़ा तुरंत फूट गया I घड़ा के फूटते ही वह किसान फिर से पहले जैसा गरीब हो गया I उसे अपनी गलती पर बहुत पछतावा हो रहा था कि काश ! वह उस महात्माजी से इस जादुई घड़े को बनाने की विधि सीख लेता I

इस कहानी किसान और जादुई घड़ा की कहानी | Farmer Moral Story in Hindi से सीख हमें यही सीख मिलती है कि यदि लम्बे समय तक सफल होना है तो बहुत धैर्य व कठिन परिश्रम करना होगा क्योंकि बड़ी सफलता पाने का कोई शोर्टकट नहीं होता है I जल्दी मिलने वाली सफलता अधिक दिनों तक नहीं टिकती है I इसलिए हमें हमेशा धैर्य बनाये रखना चाहिए I


वाल्ट डिज़्नी की सफलता का रहस्य | Walt Disney Short Story

एक बार की बात है I प्रसिद्ध अमेरिकन एक्टर, डायरेक्टर एवं मनोरंजन की दुनिया के माने जाने वाले बादशाह वाल्ट डिज़्नी एक सेमिनार में गए हुए थे I वाल्ट डिज़्नी अमेरिका के सबसे सफल व्यक्तियों में से एक थे I इसलिए उस सेमिनार में बहुत दूर-दूर से लोग उनसे मिलने के लिए आए हुए थे I

Walt Disney Short Story

उन्ही में से एक व्यक्ति ने वाल्ट डिज़्नी से एक प्रश्न पूछने का आग्रह किया I व्यक्ति ने कहा कि सर मैं जानता हूं कि आप एक महान व्यक्ति हैं I आप बहुत बड़े विद्वान हैं I मैं आपसे आपकी सफलता का रहस्य जानना चाहता हूं I वाल्ट डिज़्नी ने पहले उसे व्यक्ति की तरफ गौर से देखा फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए इस प्रश्न का उत्तर दिया I


वाल्ट ने कहा मैंने इस संबंध में बहुत सोचा कि मेरी सफलता का रहस्य क्या है ? मैं अपनी सफलता का रहस्य इन 4 शब्दों में आप लोगों को बताना चाहूंगा I Think, Believe, Dream and Dare.

सोचें (Think):- सबसे पहले आपको यह सोचना चाहिए कि आप अपने जीवन में क्या पाना चाहते हैं ? आपके जीवन का लक्ष्य क्या है ? जब आप अपना लक्ष्य तय कर लेते हैं तब आप सफलता के प्रथम पड़ाव को पार कर लेते हैं I इसलिए आपको अपने लक्ष्य के बारे में अवश्य ही सोचना चाहिए I

विश्वास करें (Believe):- जब आप अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेते हैं तब अगला चरण आपका अपने ऊपर विश्वास करना होता है I जब आपको स्वयं पर यह विश्वास होता है कि आप सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं तो आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में अपना 100% देते हैं I जब आप 100% के  साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में प्रयास करते हैं तो आप निश्चित ही अपने जीवन में सफल हो सकते हैं I

सपने देखें (Dream):- आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति हेतु सपने भी अवश्य देखने चाहिए I सपने देखने से आप अपने लक्ष्य के और निकट पहुंच जाते हैं I सपने देखने के बाद उसे प्राप्त करने के लिए अपनी सारी शक्तियां और क्षमता को झोंक दें I इससे आप आसानी से अपने सपने को पूरा कर सकते हैं I

साहस करें (Dare):- अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको साहसी बनना होगा अर्थात आपको कुछ ऐसे भी निर्णय लेने पड़ेंगे जो हो सकता है आपको असफलता की ओर भी ले जाए I इसलिए आपको पूर्ण समर्पण, निष्ठा एवं लगन के साथ अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्णय लेने में साहसी बनना होगा I तभी आप अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं I

इस कहानी वाल्ट डिज़्नी की सफलता का रहस्य | Walt Disney Short Story से हमें यही सीख मिलती है कि बिना त्याग और कठिन परिश्रम के हम बड़े लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकते हैं I